- Hindi News
- समग्र शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परीक्षा परिणाम
समग्र शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परीक्षा परिणाम
^समग्रशिक्षा पोर्टल में वर्ष 2013-14 के परीक्षा परिणाम को भी दर्ज किया जाना है। इस संबंध में संकुल प्राचार्यों और संस्था प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसपीत्रिपाठी, डीईओरायसेन
रायसेन| इसबार समेकित छात्रवृत्ति योजना में क्रियान्वित समग्र शिक्षा पोर्टल में वर्ष 2013-14 के परीक्षा परिणाम को दर्ज किया जाएगा। शालावार और छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टि शिक्षा विभाग के पोर्टल में होगी। यह निर्देश राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक लोक-शिक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयकों को दिए हैं।
प्रदेश में वर्ष 2013-14 से समेकित छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को समग्र आईडी के आधार पर सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं से एवं उन्हें उनके संकुल केन्द्र शाला से मैप कर छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजना में स्वीकृति के लिए परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि, नए विद्यार्थियों की मैपिंग और पात्रता संबंधी जानकारी में संशोधन की कार्यवाही विभिन्न बिन्दुओं पर की जाएगी। सबसे पहले शालावार, छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर की जाएगी।
प्रोफाइलमें कर सकते हैं संशोधन
शिक्षापोर्टल पर विद्यार्थी की प्रोफाइल में बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर तथा पात्रता संबंधी जानकारी में जरूरत अनुसार संशोधन किया जा सकेगा। इस कार्य के लिये छात्रवृत्ति पात्रता पर्ची पोर्टल से डाउनलोड की जा सकेगी, जिसे शाला प्रमुख सत्यापित कर संकुल प्राचार्य को एक साथ प्रस्तुत करेंगे। संकुल प्राचार्य पोर्टल पर उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि करवाएंगे। ऐसे विद्यार्थी, जिनका प्रोफाइल अब तक समग्र शिक्षा पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है, उनकी प्रोफाइल निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दर्ज होगी।