पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला पटवारी का घर में छिपा दिया बस्ता, अभद्रता

महिला पटवारी का घर में छिपा दिया बस्ता, अभद्रता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन | तहसील के पटवारी हल्का नंबर 67 में पदस्थ महिला पटवारी मिथलेश तंतवार के साथ बुधवार की दोपहर में अंडोल गांव के रमेश पुत्र शंकर लाल ने अभद्रता करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इस बात से नाराज होकर पटवारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रवंशी के साथ कई पटवारी पहुंचे और शिकायत थाने में शिकायत की। कोतवाली थाने के टीआई अभय नेमा ने आराेपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

पीड़ित पटवारी मिथलेश तंतवार ने बताया कि वे आरआई राठौर के साथ अंडोल गांव के सुमेरसिंह यादव के प्लाट की जांच करने गई हुई थी। इसी दौरान मोटर साइकल पर टंगा शासकीय अभिलेख का बस्ता उठाकर रमेश ने अपने घर में छिपा दिया। बमुश्किल आरआई राठौर उसके घर से बस्ता लेकर आ पाए। इस दौरान रमेश ने दोनों के साथ ही अभद्रता भी की। इतना ही नहीं उसने थाने में शिकायत करने पर रिश्वत के मामले में फंसाने की भी धमकी दी है।

थाने में अपनी शिकायत दर्ज करने पंहुचे पटवारी।

खबरें और भी हैं...