अब 12 को होगी समीक्षा बैठक
रायसेन| प्री-बोर्ड परीक्षा की समीक्षा बुधवार को नहीं हो सकी। अब यह बैठक 12 फरवरी को रखी गई है। इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ स्वरोचिश सोमवंशी द्वारा समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में रिजल्ट की समीक्षा होगी और संस्था प्राचार्यों को शेष बचे दिनों में रिजल्ट सुधारने के संबंध में दिशा निर्देश दिए जाएंगे।