दूसरे दिन भी चला बांध के लिए मेहगांव में धरना
रायसेन | मकोड़िया बांध की मांग को लेकर मेहगांव में बुधवार को दूसरे दिन भी किसान धरने पर बैठे रहे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गोरे ने कहा कि मकोड़िया बांध दो जिलों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इसलिए इसका निर्माण कराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह बांध पूर्व और वर्तमान सांसदों की उदासीनता के कारण अधर में लटकी हुई है।