मानव रेल बनाकर आज कांग्रेसी मांगेंगे रेललाइन
रायसेन | शहर में कांग्रेसी गुरुवार को अभिनव तरीके से रेलवे लाइन की मांग को लेकर विदेश मंत्री और क्षेत्रिय सांसद सुषमा स्वराज के नाम एसडीएम को ज्ञापन देंगे। वे रेल की शक्ल में लाइन बनाकर पाटनदेव से महामाया चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचेंगे। कांग्रेस नेता विकास शर्मा और रूपेश तंतवार ने बताया कि जिला मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ा जाना चाहिए।