बोर्ड पैटर्न पर होगी 9वीं और 11वीं की परीक्षा
रायसेन| जिले भर के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होंगी। मार्च के पहले हफ्ते से यह परीक्षाएं शुरू होंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा का टाइम टेबल पहले ही घोषित किया जा चुका है शेष विवरण एजुकेशन पोर्टल पर लोड किया जा चुका है।