पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजुकेशन लोन के लिए बना विद्या लक्ष्मी पोर्टल

एजुकेशन लोन के लिए बना विद्या लक्ष्मी पोर्टल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को एजुकेशन लोन के लिए अब केंद्र सरकार के मानव विकास मंत्रालय ने विद्या लक्ष्मी नाम से पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर शिक्षा ऋण देने वाले बैंक सहित रिफंड व ब्याज दर की भी पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। प्रथम चरण में विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर 22 प्रकार के शिक्षा ऋण के लिए 13 राष्ट्रीयकृत बैंकों को पंजीकृत किया है। मानव विकास मंत्रालय द्वारा यह पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।

खबरें और भी हैं...