पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसएस के ए सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल हुईं छात्राएं

एनएसएस के ए सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल हुईं छात्राएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय कन्या उमावि में गुरुवार को एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के ए सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा रखी गई। इसमें 73छात्राओं ने परीक्षा दी परीक्षा मेंें कक्षा 12 वी की ऐसी छात्राओं ने भाग लिया जिन्होंने दो वर्ष में 240 घंटे का काम पूरा किया है।

इस संबंध में सुनंदा श्रीवास्तव ने बताया पात्र छात्राओं की स्कूल स्तर पर विश्वविद्यालय द्वारा ए सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा से छात्राएं एनएसएस में भाग लेते हैं। पहले साल में 120 घंटे का सेवा कार्य और दूसरे साल भी इतना ही काम किया जाता है। परीक्षा में एनएसएस से संबंधित सामान्य जानकारी वाले सवाल पूछे जाते हैं।

आर्दश कन्या स्कूल में हुई एनसएस के ए प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा देतीं स्वयंसेवक छात्राएं।

खबरें और भी हैं...