दो दिन बन रहा वसंत पंचमी पर्व का संयोग
रायसेन | इस बार दो दिन बसंत पंचमी पर्व का संयोग बन रहा है। कोई शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाएगा तो काेई इस पर्व को शनिवार को मनाकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना करेगा। इस पर्व को लेकर जिले भर में तैयारियां चल रही है। मांगरोल आश्रम में 13 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। यहां पर इस दिन छात्रों को ब्राह्मी की दवा पिलाई जाएगी। हर साल यह दवा विद्यार्थिर्यों को यहां पर पिलाई जाती है।