बीएड एमएड के फार्म 15 फरवरी से भरे जाएंगे
रायसेन | प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा दो वर्षीय बीएड, एमएड, वीपीएड, एमपीएड और एकीकृत तीन वर्षीय बीएड व एमएड में प्रवेश लेने के लिए फार्म भरने की तारीख घोषित कर दी है। इन प्रवेश परीक्षाओं के फार्म 15 फरवरी से 15 मार्च तक भराएंगे। इन परीक्षाओं में शामिल होने की इच्छा रखने वाले आवेदक बोर्ड की वेबसाइट पर अपने आवेदन जमा करवा सकेंगे।