विधायक कप प्रतियोगिता में खेला जाएगा क्रिकेट और वॉलीबाल
रायसेन| खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में विधायक कप का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत औबेदुल्लागंज में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता 12 फरवरी से 16 फरवरी तक रखी गई हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नगर परिषद औबेदुल्लागंज द्वारा संयुक्त रूप से यह आयोजन किया जा रहा है। विजेता टीम को 20 हजार रुपए नगद एवं ट्राफी , उप विजेता टीम को 10 हजार रुपए नगद एवं ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा। विधायक ट्राफी का समापन 16 फरवरी को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा किया जाएगा।
सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन बेगमगंज के पुलिस ग्राउंड में 13 फरवरी को होगा। प्रथम पुरस्कार में टीम को 5000 रुपए नगद, ट्राफी और द्वितीय पुरस्कार में 3000 रुपए व ट्राफी और तृतीय पुरस्कार में 3000 रुपए नगद, ट्राफी से राजस्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह पुरस्कृत करेंगे।