आज दिन में चार घंटे बंद रहेगी शहर की बिजली
रायसेन | शहर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली प्रदाय बंद रहेगा। यह बिजली बंद रखने का कारण विदिशा के 220 केवी सब स्टेशन पर बिजली संबंधी कार्य होना बताया जा रहा है। बिजली कंपनी के एई राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि विदिशा में होने वाले बिजली मेंटेनेंस के चलते रायसेन शहर की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होगी।