डेढ़ महीने जिले की पंचायतों में होंगी किसान सभाएं
एक मार्च से 15 अप्रैल तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान सभा आयोजित की जाएंगी । इन किसान सभाओं में ग्राम पंचायत के सभी किसानों को बुलाया जाएगा इन सभाओं का समय दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक तय किया गया है। प्रत्येक किसान सभा के लिए राज पत्रित नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान गुरुवार को दिए।
नोडल अधिकारी के साथ ही कृषि विकास विभाग,उद्यानिकी एवं खाद प्रसंस्करण, पशुपालन,मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता,जल संसाधन, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि किसान सभा में निर्धारित तिथि एवं समय पर नोडल अधिकारी, मैदानी अमला और कृषि विशेषज्ञ आवश्यक रूप से उपस्थित रहें। किसान सभा के बाद कार्यवाही विवरण भेजने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर एसबी सिंह, सभी एसडीएमए, जनपद सीईओ ओर कृषि उपसंचालक एके उपाध्याय उपस्थित थे।
अलग-अलग सरकारी योजनाओं की तहसीलवार की समीक्षा
जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर जैन ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, उनके संचालन और वर्तमान स्थिति के साथ ही वनाधिकार पट्टे, पेंशन वितरण, नामांतरण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, राजस्व वसूली, मुआवजा, नक्शा नवीनीकरण सीमांकन, नामांतरण आदि प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। कलेक्टर जैन ने आगामी गेहूं उपार्जन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए केन्द्रों में सभी आवश्यक उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
यह होगा किसान सभा में
किसान सभा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाएं साॅयल हेल्थ कार्ड की योजनाएं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी । मनरेगा में मेरा खेत मेरी माटी उप योजना के अंतर्गत किसान हितग्राहियों के खेतों पर आॅन फार्म आॅफ फार्म कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही किसान सभाओं में ग्राम पंचायत में किए जा रहे फसल में नवीन पैकेज फार प्रेक्टिस, फसल चक्र परिवर्तन आदि कृषि वानिकी एवं कृषि उद्यानिकी को बढ़ावा दिए जाने, खरीफ 2016 का ग्राम पंचायत का कृषि प्लान तैयार किए जाने के साथ ही जल संरचनाओं के निर्माण पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम