व्यापारियों को फिर मिली चार माह की मोहलत
रायसेन | फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख केंद्र सरकार द्वारा फिर से बढ़ा दी है। अब व्यापारी 4 मई तक अपने प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। केंद्र सरकार द्वारा 2011 में यह एक्ट लागू किया था। तब से लेकर इसकी तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है। इसकी तारीख एक बार फिर से बढ़ने से व्यापारियों को चार माह तक की मोहलत मिल गई है।