पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक छात्रा जिला अस्पताल रेफर, बाकी की सेहत ठीक

एक छात्रा जिला अस्पताल रेफर, बाकी की सेहत ठीक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन। कृमिनाशक दवा खाने के बाद सांची में छात्राओं की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । उनको वहां से बुधवार को छुट्टी दे दी गई थी । उनकी हालत सामान्य बताई जा रही हैं। हालांंकि एक छात्रा दुर्गेश ठाकुर को घर पहुंचने के बाद शरीर अकड़ने की शिकायत आने पर जिला अस्तपताल में भर्ती कराया गया हैं । इसके अलावा बरेली में बीमार हुए सभी बच्चे अब स्वास्थ्य बताए गए हैं । जानकारी के मुताबिक बुधवार को स्कूलों में कृमिनाशक गोली खिलाने के बाद बरेल में एक निजी स्कूल और सांची के शासकीय कन्या उमावि की छात्राओं की तबियत बिगड़ गई थी। उसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

खबरें और भी हैं...