पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विचारधारा के प्रति श्रद्धा का समर्पण ही सच्ची श्रद्धांजलि

विचारधारा के प्रति श्रद्धा का समर्पण ही सच्ची श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंड दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गैरतगंज। टेकापार के कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला महामंत्री राकेश तोमर एवं विधायक प्रतिनिधि डा.जयप्रकाश किरार ने कही कि किसी भी संगठन के प्रति समर्पण का भाव ही संगठन को मजबूती देता है। पं दीनदयाल उपाध्याय देश के लिए समर्पित रहने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

इससे पहले समारोह में सियाचीन में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई। नेताद्वय ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन की स्थापना कर देश में समर्पण का भाव रखने वाले लोगों को एक करने का काम किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मूरतसिंह ठाकुर ने मंडल की आजीवन सहयोग निधि का ब्यौरा दिया। इस दौरान प्रदेश के सीहोर जिले में 18 फरवरी को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि निरपत सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष मूरतसिंह ठाकुर, नपाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, मिथलेश शर्मा, पुरुषोत्तम साहू, बद्रीप्रसाद पठया, डा. रघुनाथ पटेल, बृजेन्द्र पटेल, सुभाषचंद जैन, अशोक सिंह ठाकुर, छतरसिंह पटेल मौजूद थे।

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
उदयपुरा। नर्मदा धर्मशाला में भाजपा मंडल ने पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम में रामकिशन पटेल, विधायक उदयपुरा, शिवाजी पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूर्व से ही पंडितजी के आदर्शों पर चलती आ रही है। बैठक में उदयपुरा मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष केशव पटेल, जनपद अध्यक्ष ठा वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह ओम शर्मा, योगेंद्र पटेल मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई दीनदयाल जयंती।

खबरें और भी हैं...