पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांव हमेशा रहेंगे जमीन पर

पांव हमेशा रहेंगे जमीन पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल आवर्धन योजना की रखी नींव

जहां जरूरत होगी वहां होंगे विकास कार्य

बेगमगंज| विदेशमंत्री और स्थानीय सांसद सुषमा स्वराज ने मंगलवार को शहर में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाली जल आवर्धन योजना की आधार शिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने 15 करोड़ 97 लाख के विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यकम में विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज ने कहा कि आपने देश में मेरा जो मान बढ़ाया है। आपका यह ऋण क्षेत्र और मतदाताओं की सेवा करते हुए चुकाने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि भारत में 30 साल के बाद एक मजबूत सरकार आई है जो अन्य किसी दल पर आश्रित नहीं है। पहली बार भारत में मतदाताअेां ने एक दल की मजबूत सरकार बनाकर देश में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। वर्तमान सरकार आर्थिक विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने महिलाओं से जन धन योजना के तहत बैंकों में खाते खुलवाने का आव्हान करते हुए योजना को विस्तार से समझाया कि आप भले ही 50 या 100 रुपए से खाता खोलें। इससे आपको लाभ यह होगा कि एक लाख का आपका बीमा हो जाएगा, साथ ही मेडीक्लेम बीमा का लाभ भी उन्हें मिलेगा।

खेलपरिसर की दी सौगात

क्षेत्रके विकास के लिए सभी प्रकोष्ठों की ओर से मांग पत्र सांसद श्रीमती स्वराज को सौंपा गया। इनमें से दो मांगों सेमरी जलाशय किसानों के लिए पूरी कराने और युवाओं के लिए खेल परिसर स्वीकृति की घोषणा कर दी। इसके साथ ही नगर के वार्ड 13 बूथ क्रमांक 44 में सर्वाधिक मतों से जीतने पर उपहार स्वरूप वार्ड के विकास के लिए सांसद निधि से 10 लाख एवं विधायक रामपाल की निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

हरगांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा

कार्यक्रममें राजस्व मंत्री रामपालसिंह ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा। क्षेत्र के 18 हजार किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, जलाशय योजनाओं को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

पहनाईबड़ी माला

कार्यक्रमके प्रारंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी पुष्प माला से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्व मत्री रामपाल सिंह राजपूत का स्वागत किया गया। राजस्व मंत्री रामपालसिंह द्वारा दस हजार रुपए का पुरस्कार छात्राओं को प्रदान किया गया।

प्रशासन की अस्थाई व्यवस्था पर भी फिरा पानी