- Hindi News
- विदेशी फंड मिलने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
विदेशी फंड मिलने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
कार्यालय संवाददाता | रायसेन
मंगलवारको दोपहर के समय हुई आधे घंटे की तेज बारिश से नाले-नालिया उफनकर सड़कों पर बहने लगे। सड़कों पर बहकर आई गंदगी से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से रोजाना ये हालात पैदा रहे हैं। इसके बाद भी नपा प्रशासन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका को 8 करोड़ रुपए का विदेशी फंड भी मिला हुआ है। इस फंड से शहर में नाले-नालियां बनाकर शहरवासियों को स्वच्छता का माहौल देना है, लेकिन इस फंड का सदुपयोग होता नजर नहीं रहा है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं तो कहीं पर नालियों के अभाव में घरों के आसपास गंदा पानी भरा हुआ है। इस पानी में मच्छरों के पनपने से बीमारियां फैल रही हैं। यह सब जानते हुए भी नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी अनजन बने हुए हैं।
नगरपालिका भवन के सामने ही भरा पानी
नगरपालिका भवन के सामने ही नाला हल्की बारिश में ही ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहने लगता है। मंगलवार को दोपहर के समय हुई आधे घंटे की बारिश से सड़क पर नाले की गंदगी गई। इससे लोगों को मजबूरी में उस गंदगी से होकर सड़क से निकलना पड़ा। सालों से ऐसी स्थिति बनी रही है, लेकिन नपा प्रशासन द्वारा अपने भवन के सामने वाले नाले को ही अब तक ठीक नहीं कराया गया है। इससे लोगों और व्यापारियों में नपा प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष व्याप्त है।
हल कराई जाएगी समस्या
^बारिशके बाद शहर में शेष बचे नाले-नालियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि लोगों को सड़क और घरों के सामने भरने वाले पानी से मुक्ति मिल सके। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। डीएसराय, सीएमओनगर पालिका रायसेन
रायसेन। मंगलवारको भी शहर में बारिश हुई।