14 लाख में बनेंगी आरसीसी नालियां
रायसेन | शहर के दो वार्डाें में गुरुवार को 14 लाख रुपए की लागत वाली आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने भूमि पूजन किया । वार्ड नंबर 15 में 9.50 लाख रुपए और वार्ड नंबर 13 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य 4.50 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। नपाध्यक्ष जमना सेन ने भूमिपूजन के दौरान उपस्थित वृद्धजनों का पुष्पहारों से स्वागत किया । उन्होंने कहा कि नगर में जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं, वह नगर के सभी बुजुर्गों के आशीर्वाद, नगर के समस्त सम्माननीय नगरवासियों के विश्वास और मेरी पूरी परिषद की लगनशील कार्यप्रणाली के चलते हो पा रहे हैं। परिषद लगातार विकास कार्य करती रहेगी। नगर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा । इस दौरान कार्यक्रमं का संचालन मनोज यादव द्वारा किया गया। पार्षद नरेश छुगानी, गीता विश्वकर्मा, धनीराम विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह पवार, बृजेश राय, संतोष कुशवाह, कुंजीलाल अहिरवार, असलम खान, राधेश्याम सेन, अशोक सोनी और वार्डवासी मौजूद थे।
नाली के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते नपा अध्यक्ष।