पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे पर नहीं हुआ विरोध, चौकस रही पुलिस

वेलेंटाइन डे पर नहीं हुआ विरोध, चौकस रही पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन-डे रविवार को युवाओं द्वारा उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर युवाओं ने अपने मित्रों को गिफ्ट, ग्रीटिंग्स कार्ड और गुलाब के फूल भेंट किए। हालांकि वेलेंटाइन डे का कहीं कोई विरोध नहीं किया गया। इसके बावजूद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भी पुलिस मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उददेश्य से इस दिन किले की पहाड़ी पर पुलिस के जवान तैनात नजर आए। किले की पहाड़ी पर पुलिस की मौजूदगी होने से युवा जोड़े भी आराम से पहाड़ी पर घूमते दिखाई दिए।

स्कूलों और कालेजों में रविवार का अवकाश होने से युवाओं ने मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्रों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी।

कई युवाओं ने अपने माता-मिता, भाई और बहिनों को इस पर्व की शुभकानाएं देने के लिए गिफ्ट प्रदान किए। दिन भर बाजार में भी इस पर्व की रौनक दिखाई दी। युवा वर्ग वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेट करने के लिए गिफ्ट अायटम की दुकानों पर उपहार खरीदते भी दिखाई दिए। इन उपहार की दुकानों पर गोल्डन सिल्वर स्टेच्यू कपल, मैसेज अखरो, मैसेज बोतल, डूम कपल, क्रिस्टल कपल, फोटो फ्रेम, मार्बल पेस्ट के आर्टिकल, टेडी बियर, टेडीबियर हार्ट एवं चॉकलेट की खूब बिक्री हुई।

शहर में घूमती रही पुलिस
शहर में पुलिस की गाड़िया दिनभर घूमती दिखाई दी। गली माेहल्लों में भी पुलिस के पहुंचने से प्रेम का इजहार करने वालों में डर बना रहा। हालांकि शहर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। किसी युवती ने छेड़छाड़ या कोई ऐसी शिकायत नहीं की है। शहर में दिन भर कोई बात समाने नहीं आने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए कई स्थानों पर पुलिसकर्मी सुबह से ही तैनात कर दिए गए थे।

वेलेंटाइन डे पर किले पंहुच मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा।

खबरें और भी हैं...