मणि के समान होती है बेटी, चारों आेर फैलाती है प्रकाश
छात्रावास में मनाया अभिभावक सम्मेलन
भास्कर संवाददाता | रायसेन
लड़के घर के दीपक होते है तो बालिकाएं बिन बाती व तेल के प्रकाशित नहीं होती । वह मणि होती है, जो चारों ओर अपना प्रकाश फैलाती है। यह विचार पंडित श्याम मनावत ने गोपालपुर स्थित रानी दुर्गावती बालिका छात्रावास में रविवार को आयोजित हुए अभिभावक सम्मेलन में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें हमारी संस्कृति, संस्कार से जोड़े रखना है। जो पढ़ लिखकर संस्कारवान बन सकें। यह तभी संभव है, जब पालक व अभिभावक उन्हें पढ़ाने के लिए हर संभव मदद करें। यदि बालिकाएं पढ़ी लिखी होगी तो हमार देश व समाज प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा और मंडी अध्यक्ष रामसखी बघेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर छात्रावास की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन आरती दीदी और बहिन सोनू व रक्षा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुती देती छात्राएं।