स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों काे जागरूक कर रहे कॉलेज छात्र
रायसेन। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर सेवासनी गांव में प्रारंभ हुआ। इस शिविर में भाग ले रहे छात्रों द्वारा गांव के लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस शिविर के दौरान कालेज के 50 स्वयं सेवकों द्वारा गांव की गलियों की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को अपने घरों के पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस शिविर का शु़भारंभ गांव के पटेल संजीव धाकड़ ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। गांव के सरपंच प्रेमसिंह ने छात्रों व कालेज के स्टॉप को सभी प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. बी मिंज ने छात्रों को शिविर में अनुशासित रहने पर जोर दिया।