छींद दरबार पद यात्रा 20 को जिले में आएगी
रायसेन| विदिशा से प्रारंभ होकर छींद दरबार जाने पदयात्रा 20 फरवरी को ग्राम सांचेत पहुंचेगी। यहां पर पदयात्री रात में विश्राम करने के बाद 21 फरवरी को खंडेरा वाली माता के दरबार के लिए रवाना होंगे। यहां मां को चुनरी चढ़ाने के बाद पदयात्री देहगांव, बोरपानी होकर बरेली के छींद दरबार 23 फरवरी को पहुंचेंगे। यहां सुंदरकांड पाठ, पूजा अर्चना और भंडरा कराने के बाद पदयात्री 24 फरवरी को अलीगंज नर्मदा तट के लिए रवाना होंगे। यहां पर नर्मदा मैया को सामूहिक रूप से चुनरी चढ़ाई जाएगी।