परीक्षा फार्म भरना प्रारंभ
रायसेन| बरकत उल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के फार्म भराना प्रारंभ हो गए हैं। बीएससी ऑनर्स फर्स्ट सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म 15 फरवरी से भरना प्रारंभ होंगे। विद्यार्थी अपने फार्म 20 फरवरी तक सामान्य फीस के साथ जमा करा सकेंगे। इसके बाद 22 से 24 फरवरी तक लेट फीस 300 रुपए के साथ फार्म जमा होंगे।