उदयपुरा ब्लाक में 18 को पहुंचेगी जन विश्वास यात्रा
ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में 18 फरवरी को कांग्रेस की जन विश्वास अधिकार यात्रा उदयपुरा पहुंचेगी। धूनी दरबार सांईं खेड़ा से इस यात्रा का प्रारंभ होगा। शाम 5 इस यात्रा का नगर में आगमन होगा। ब्लॉक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संतोष समेले ने बताया कि उक्त यात्रा क्षेत्र में 3 दिन तक रहेगी।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों के अधिकारों तथा भ्रष्ट किसान विरोधी सरकार को जगाना है। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई तिवारी सदन पहुंचेगी जहां समापन होगा। यात्रा का नेतृत्व ने पूर्व सांसद एवं सेवा दल के उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा करेंगे। इस दौरान नरसिंहपुर और रायसेन के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
इसलिए निकाल रहे जन विश्वास यात्रा
कांग्रेस के यात्रा के आयोजकों का कहना है कि जन विश्वास यात्रा के माध्यम से एनएच 12 के चौड़ीकरण के लिए शासन द्वारा अधिग्रहित की जा रही भूमि का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही बारना नहर सिंचाई योजना में अन्य गांवों को भी शामिल किया जाए। डीजल पेट्रोल पर वेट कर को समाप्त करने की मांग शासन से की जा रही है। सूखाग्रस्त जिला घोषित होने के बाद भी बिजली बिल और बैंक द्वारा जबरन वसूली करे रहे हैं। सहित अन्य मुद्दों को लेकर यह जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है।