पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा पर्व कल

प्रतिभा पर्व कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत पर कार्य कर रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत

राजगढ़|जिले में15 दिसंबर को सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों मे प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। इसमें बच्चों के शैक्षणिक मूल्यांकन एवं शालेय व्यवस्था का आंकलन कर सत्यापन किया जाएगा। कलेक्टर आनन्द कुमार शर्मा ने सत्यापन कर्ता अधिकारी तैनात कर दिए हैं। सत्यापन कर्ता अधिकारी 15 दिसंबर को पूरे समय मौजूद रहकर शैक्षणिक मूल्यांकन करेंगे। इसी दिन शाला प्रबंधन समिति की बैठक, बाल केबीनेट का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। जिला परियोजना समन्वयक वीएस राठौर ने बताया कि 16 से 23 दिसंबर तक सत्यापन कर्ता शालाओं में किए गए मूल्यांकन का सत्यापन तथा प्रधानाध्यापक द्वारा शालेय व्यवस्था के प्रपत्र में भरी गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे। 24 दिसंबर को सभी शालाओं के प्रपत्र विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को प्रस्तुत किए जाएंगे।