पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूलों में अधूरे इंतजाम

सरकारी स्कूलों में अधूरे इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्या स्कूल के मैदान में जमा पानी।

निर्देशित करेंगे

^जिनस्कूलों में पानी निकासी के इंतजाम नहीं है। इसके लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया जाएगा। -जेपीयादव बीईओ ब्यावरा

ब्यावरा|आधा शिक्षणसत्र बीतने के बाद भी शिक्षा विभाग के मैदानी अमले ने स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधाओं के इंतजाम नहीं किए। इससे मामूली तेज बारिश के दौरान स्कूल मैदान में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में सैकड़ों विद्यार्थी परेशान रहते हैं।

शहर सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार को हुई बारिश के बाद कई सरकारी स्कूलों के मैदानों में बारिश का पानी जमा हो गया। जबकि शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की पर्याप्त सुविधा बनाने के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद भी विभाग के मैदानी अमले ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा सैकड़ों विद्यार्थियों को उठाना पड़ा।

यहांजमा बारिश का पानी : दोदिन की बारिश से एबी रोड कन्या हायर सेकंडरी राजगढ़ रोड मिडिल स्कूल के मैदान में बारिश का पानी जमा रहा। जबकि पानी निकासी के लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन को पहले से इंतजाम करना थे। ऐसा नहीं होने से इन दोनों स्कूलों में अध्ययनरत साढ़े तीन हजार से अधिक विद्यार्थी इस बारिश के बीच परेशान रहे। संबंधित स्कूलों के विद्यार्थियों को अपनी कक्षाओं में आने जाने के दौरान खेल मैदान में जमे पानी के बीच होकर पहुंचना पड़ा। ऐसे हालातों में विद्यार्थियों के बीमार होने का अंदेशा बना रहता है।