समेकित छात्रवृत्ति का कार्य शुरू
राजगढ़|जिले मेंसमेकित छात्रवृत्ति कार्य शुरू हो गया है। समग्र शिक्षा पोर्टल पर यह कार्य ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें बच्चों का वर्ष 13-14 का परीक्षा परिणाम अंकित किया जाएगा। परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र ने बताया कि इस कार्य में इस साल अशासकीय संस्थाएं भी अपनी संस्था में अध्ययनरत छात्रों के परीक्षा परिणाम शामिल करेंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं को आरटीई वाले यूजर नेम पासवर्ड से स्वयं जानकारी अपलोड करने की सुविधा दी है। 20 दिसंबर तक ये संस्थाएं अपने छात्र-छात्राओं का परिणाम अपलोड कर सकते हैं।