पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत के योग को मिला दुनिया में सम्मान

भारत के योग को मिला दुनिया में सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़

संयुक्तराष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने पर जिले के योग शिक्षकों और योग से जुडे़ अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह भारतीय संस्कृति का सम्मान है। इससे साबित हुआ है कि भारतीय परंपराएं पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। गौरतलब है कि राजगढ़ जिले का योग अभियान से लगातार गहरा जुड़ाव रहा है। सन 2005 से 2012 तक जिले में पतंजलि योग समिति ने सैकड़ों योग शिविरों का आयोजन करवाया है। उस दौरान जिले में 500 से ज्यादा और स्थानीय स्तर पर भी उस दौरान 7 योग कक्षाएं चलती थीं। इनमें से तीन कक्षाएं अब भी गायत्री शक्तिपीठ, चंद्रावत मंदिर और गणेश चौक में नियमित रूप से संचालित की जाती हैं।

नरसिंहगढ़|सन 2005से 2012 के बीच जिले में सैंकडों योग शिविरों का आयोजन किया गया। फाइलफोटो

जुड़ने में मदद मिलेगी

^अंतर्राष्ट्रीययोग दिवस को घोषित करवाने में योगगुरु स्वामी रामदेव का बड़ा योगदान है। इससे विश्व के हर देश में लोगों को इस प्राचीन विधा से जुड़ने में मदद मिलेगी। विवेकउपाध्याय, योगशिक्षक।

अन्य विधाओं को भी सम्मान मिलना चाहिए

^भारतीयसंस्कृति मानव कल्याण के अनगिनत उपायों से भरी पूरी है। योग उन्हीं में से एक है। अब जरूरत कला, संस्कृति, आध्यात्म की अन्य विधाओं को भी विश्व स्तर पर सम्मान मिलने की है। मुकेशपाटीदार, जिलाध्यक्षपतंजलि योग समिति राजगढ़।

योग का बढ़ेगा प्रभाव

^योगसेहत के साथ आध्यात्म का समन्वय करना सिखाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के इस निर्णय से योग का असर पूरे विश्व में बढ़ेगा। दीपेंद्रशर्मा, योगशिक्षक।

आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत है योग

^योगशारीरिक स्वास्थ्य के साथ मन को भी शांत करने में मदद करता है। आज के आपाधापी के युग में आत्मबल को बढ़ाने में योग सबसे बड़ी जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित होने से इसके प्रचार में मदद मिलेगी। सुनीताभंडारी, जिलाध्यक्षमहिला प्रकोष्ठ पतंजलि योग समिति राजगढ़।