- Hindi News
- अतिथि शिक्षकों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग
अतिथि शिक्षकों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग
कार्यालय संवाददाता|नरसिंहगढ़
अतिथिशिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मप्र अतिथि शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री पारस जैन और राज्य मंत्री दीपक जोशी से मिला। सदस्यों ने बताया कि अतिथियों का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। इसे आगे जारी रखने के लिए अब तक विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। श्री जैन और श्री जोशी ने आश्वासन दिया कि जब तक स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी तब तक अतिथियों को काम से नहीं हटाया जाएगा। इस विषय में स्कूलों में 25 दिसंबर तक आदेश पहुंचा दिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शास्त्री, अतुल शर्मा, शैलेंद्र आचार्य, गौरीशंकर पांडे शामिल थे।
बैठक16 दिसंबर को: मप्रअतिथि शिक्षक संघ की जिला बैठक 16 दिसंबर को राजगढ़ के अंजनीलाल मंदिर में आयोजित की जाएगी।