आज माता को चढ़ाएंगे 55 मीटर लंबी चुनरी
आज माता को चढ़ाएंगे 55 मीटर लंबी चुनरी
ब्यावरा|अग्रवाल समाज27 सितंबर को शाम चार बजे से अग्रवाल धर्मशाला से विशाल चुनरी पद यात्रा निकालेेगा। मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि 55 मीटर लंबी चुनरी लेकर 26 किमी तक पैदल सफर तय करते हुए राजगढ़ के मां जालपा देवी मंदिर धाम पहुंचेंगे। जहां समाज के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में खुशहाली की कामना लिए माता को चुनरी चढ़ाई जाएगी।