सड़क से हटाईं सब्जी की दुकानें
ब्यावरा| बुधवारदोपहर प्रशासन ने राजगढ़ रोड मेन रोड पर ट्रैफिक में बाधा बन रहे हाथ ठेला दुकानदारों सहित सब्जी विक्रेताओं को नियत स्थान पर पहुंचा दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम एमसी किशोरे ने सभी हाथ ठेला दुकानदारों सहित सब्जी विक्रेताओं को सड़क पर दुकानें नहीं लगाने की समझाइश दी। इसके बाद सभी दुकानदार नियत स्थान पर पहुंच गए। राजगढ़ रोड मेन रोड पर ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पीपल चौराहे पर जेसीबी मशीन क्रेन खड़ी करा दी ताकि जो भी दुकानदार प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करेगा उसकी दुकान मशीनों की मदद से सड़क से हटा दी जाएगी।