- Hindi News
- बीमा क्लेम में विसंगति पर किसानों ने किया प्रदर्शन
बीमा क्लेम में विसंगति पर किसानों ने किया प्रदर्शन
किसानोंने ज्ञापन देते समय तहसीलदार को बताया कि जो राशि क्लेम की मिली है, उसे बैंक कर्मचारी किसानों की नहीं ऋण राशि में जमा कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि अभी इसके लिए काफी समय है, कर्ज समय चुका दिया जाएगा। इसके बाद भी बैंक कर्मचारी क्लेम की राशि खाते में जमा कर रहे हैं।
बीमा क्लेम राशि की विसंगतियां दूर करने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन करते हुए किसान।
कार्यालय संवाददाता|राजगढ़
क्षेत्रके किसानों को खरीफ फसल 2013 की 157 करोड़ की बीमा राशि मिली है। लेकिन इस बीमा क्लेम राशि में कई प्रकार की विसंगतियां हैं। इसके विरोध में बुधवार को किसानों ने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर आनंद शर्मा के नाम तहसीलदार मकसूद अहमद को ज्ञापन दिया है।
दोपहर एक बजे कलेक्टोरेट में सैकड़ों किसान नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इनकी शिकायत थी कि बीमा राशि एक समान नहीं मिल रही है। किसानों ने कहा कि सभी किसानों को फसल हानि एक समान हुई है। इसके बाद भी कुछ किसानों को सात प्रतिशत तो कुछ को 70 प्रतिशत तक बीमा क्लेम मिल रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीकृत बैंक और सीसीबी बैंक में भी नुकसान का प्रतिशत अलग-अलग है। जिन किसानों की वास्तविक फसलें खराब हुई है उन्हें भी उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। किसानों ने कलेक्टर से सर्वे के आधार पर बीमा क्लेम दिलाने की मांग की। इस मौके पर माधोसिंह दांगी, गोपाल कालूखेड़ा, गुलाबसिंह, विक्रम, गजराजसिंह, तंवरलाल सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।