पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 96 ने लगाया निशाना

संभागीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 96 ने लगाया निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| नरसिंहगढ़

श्रीनृसिंह स्टेडियम में सोमवार से स्कूल विभाग की दो दिवसीय संभागीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता की शुरुआत शासकीय श्री विक्रम उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ओपी पारीक ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर की। प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन के 96 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पीयूष शर्मा, राम कुमार पुष्पद, सुरेंद्र सक्सेना खास तौर से मौजूद थे। पहले दिन की स्कोरिंग विष्णु झाला और रेफर शिप उमाशंकर मालवीय, श्याम भिलाला ने की।

नरसिंहगढ़| तीरंदाजीप्रतियोगिता में निशाना लगाता एक प्रतिभागी।