पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां शैलपुत्री की उपासना के साथ नवरात्रि शुरू

मां शैलपुत्री की उपासना के साथ नवरात्रि शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़। गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को ले जाते हुए लोग।

दो दर्जन से ज्यादा झांकियों में विराजीं मां नवदुर्गा

शहरमें दो दर्जन से अधिक झांकियों में पूजा-अर्चना के साथ नवदुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई। बायपास स्थित अंजली धाम, ब्यावरा नाका, पीटी कंपनी, जय स्तंभ, पारायण चौक, तिल्ली चौक, गणेश जी की छत्री, बड़ चौक, पुराने बस स्टैंड पुरा मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। इनमें नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक प्रतिमाएं देर शाम तक स्थापित की गईं।

झांकी समितियों को लेना होगा अस्थाई बिजली कनेक्शन

ब्यावरा|नवरात्रमेंशहर की विभिन्न झांकी समितियों को बिजली कंपनी से अस्थाई कनेक्शन लेना होगा। यह निर्णय बिजली कंपनी ने गुरुवार को लिया है। बिजली कंपनी के एई कैलाश चौधरी ने बताया कि झांकी समिति को अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने पर महज पांच सौ रुपए खर्च करना होंगे। इससे वह बिजली चोरी से संबंधित शिकायतों से बच पाएंगे।

कार्यालय संवाददाता|राजगढ़

देवीआराधना का पर्व शारदेय नवरात्र गुरुवार को घट स्थापना के साथ शुरू हो गया। इस दौरान सिद्धपीठ मां जालपा देवी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर नवरात्रि पर्व का विधि पूर्वक शुभारंभ हुआ।

गुरुवार को सिद्धपीठ मां जालपा मंदिर में सुबह 11 बजे घट स्थापना की गई। इसके पूर्व सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मां जालपा देवी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती पाठ का किया गया। मैनेजिंग ट्रस्टी ओम विजयवर्गीय के अनुसार इस साल दर्शनार्थियों की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था की है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहाड़ी पर तीन जगह बल तैनात किया है जो आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर अपनी निगाह रखेंगे। चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और रोजाना आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर भी व्यवस्था बनाई है। घट स्थापना के मौके पर कलेक्टर आनंद शर्मा, एसडीएम आरपी अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, एचबी व्यास, ओम विजयवर्गीय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।