पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में गया। डेंगू के प्रारंभिक लक्षण मिले एक मरीज के परिवारों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के ब्लड सेंपल ले लिए हैं जो जांच के लिए भोपाल पहुंचाए जाएंगे। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मामलों को छिपाने की कोशिश की जा रही थी।

स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश के बाद बुधवार दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम राजगढ़ रोड पहुंची। टीम के सदस्य सिविल अस्पताल के लैब टैक्निशयन बीडी पुरवैया, राकेश सोनी आदि ने राजगढ़ रोड निवासी ओम शाक्यवार के परिवार के सदस्यों सहित आसपास क्षेत्र के लोगों के ब्लड सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए पहुंचाया जा रहा है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले राजगढ़ रोड निवासी ओम शाक्यवार को सिविल अस्पताल में भर्ती किया था। जहां चिकित्सक ने डेंगू रेपिड कार्ड टेस्ट में इस बीमारी के लक्षण नजर आने के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया था। वहीं इससे पहले शहर के मूल चंद्र नामक युवक की मौत इंदौर के चौइथराम अस्पताल में डेंगू की वजह से हो गई थी। इस पूरे मामले को स्वास्थ्य विभाग द्वारा छिपाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन भास्कर ने खबर प्रकाशित कर स्वास्थ्य अमले का सचेत कर दिया।