- Hindi News
- उत्सव में मंच पर बिखरे नृत्य संगीत के रंग
उत्सव में मंच पर बिखरे नृत्य-संगीत के रंग
नरसिंहगढ़ | शनिवारको शासकीय पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत एकल और समूह नृत्य, गीत और वादन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सीईओ दिलीप जैन और विशेष अतिथि शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य छाया तोवर थीं। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य श्रीकृष्ण शर्मा ने की। इस मौके पर मौजूद सदस्यों को अनिवार्य मतदान की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि दिलीप जैन ने युवा उत्सव को युवाओं की रचनात्मकता के विकास का माध्यम बताया और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इससे जुड़ने के लिए कहा। आयोजन में व्याख्याता वासंती मोघे, डॉ आरती श्रीवास्तव, डॉ निर्मला हिरवे, डॉ भावना शर्मा, मनोज शर्मा समेत जीरापुर, राजगढ़, ब्यावरा, पचोर कॉलेज के कला दल शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों के साथ कॉलेज के पूर्व छात्रों का भी अभिनंदन किया गया। निर्णायकों में शासकीय संगीत महाविद्यालय की कांति तिर्की, श्री मालवीय और किरण कुमार शामिल थे। संचालन डॉ प्रमोद भारतीय और आभार प्रदर्शन सचिन कुमार ने किया।
किसविधा में कौन रहा विजेता
एकलगायन शास्त्रीय-शासकीय पीजीकॉलेज नरसिंहगढ़ के अरविंद वंशकार प्रथम, ब्यावरा कॉलेज के राहुल शाक्य द्वितीय और वीर सावरकर कॉलेज पचोर के धीरज पुष्पद तृतीय।
एकलगायन सुगम संगीत-नरसिंहगढ़ कॉलेजके चेतन व्यास प्रथम, सावरकर कॉलेज पचोर के धीरज पुष्पद और प्रज्ञा सागर कॉलेज पचोर के श्रीनू गुप्ता तृतीय।
समूहगायन भारतीय-नरसिंहगढ़ कॉलेजप्रथम, सावरकर कॉलेज पचोर द्वितीय, ब्यावरा कॉलेज तृतीय।
एकलवादन तबला-नरसिंहगढ़ कॉलेजके रवि सेन प्रथम, ब्यावरा कॉलेज के शुभम शर्मा द्वितीय, प्रज्ञा सागर कॉलेज पचोर के श्रीनू गुप्ता तृतीय।
एकलनृत्य शास्त्रीय : नरसिंहगढ़कॉलेज की वर्षा वंशकार, समूह नृत्य में ब्यावरा कॉलेज, एकल वादन हारमोनियम में सावरकर कॉलेज पचोर के धीरज पुष्पद, एकल गायन पाश्चात्य में प्रज्ञा सागर कॉलेज की अंजू जाटव और समूह गायन में दल का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।