- Hindi News
- हाईवे की मरम्मत में भी कई हिस्सों में नहीं भरे गए गड्ढे
हाईवे की मरम्मत में भी कई हिस्सों में नहीं भरे गए गड्ढे
एकमाह पहले हाईवे अथॉरिटी की फटकार के बाद ठेकेदारों ने आगरा-मुंबई हाईवे के बायपास रोड सहित इसके अगले हिस्से में डामरीकृत पेचवर्क शुरू कर दिया, लेकिन मरम्मत से कई स्थानों को छोड़ा जा रहा है।
हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों ने हाईवे के खराब हिस्सों को ठीक करने अगस्त के आखिरी सप्ताह में ठेकेदारों को हिदायत दी थी। साथ ही आगरा-मुंबई हाईवे के ब्यावरा से गुना तक 95 किमी में गहरे गड्ढों को जल्द ठीक करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने हाईवे के बदहाल बायपास रोड पर मरम्मत शुरू कर दी। आनन-फानन में हाईवे के राजगढ़ बायपास चौराहे से स्टेशन चौराहे इसके आगे डामरीकृत पेचवर्क किया गया।
छोड़दिया पेचवर्क: भास्करटीम ने शुक्रवार शनिवार को हाईवे के बायपास रोड का जायजा लिया। कई स्थानों पर पेचवर्क नहीं किया। औपचारिकता निभाने के लिए गिने चुने गड्ढे ही भरे गए हैं।
इनस्थानों पर नहीं मरम्मत: बायपासपर अजनार नदी पुल के पास, मोया गांव जोड़ के सामने, स्टेशन रोड के पास गुना चौराहे के बीच कई हिस्सों में पेचवर्क नहीं किया गया। गुना तक के खराब हिस्सों को ठीक कराने के लिए हाईवे अथॉरिटी ने संबंधित ठेकेदारों को शेष 80 लाख का भुगतान रोक रखा था। इसके लिए ठेकेदार लापरवाही पूर्ण मरम्मत करने में लगे हुए हैं।
^जानकारी ली जाएगी: हाईवे के जिन स्थानों पर पेचवर्क नहीं हो पाया। इसकी जानकारी लेकर संबंधित ठेकेदारों को मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जे.बालाचंद्रन,परियोजनानिदेशक हाईवे अथॉरिटी