पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्यों को फटकारा

तीन स्कूलों में अव्यवस्था पर प्राचार्यों को फटकारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय सहित शहर के दूसरे स्कूलों का शनिवार को डिप्टी कलेक्टर प्रभारी डीईओ अंजली शाह ने जायजा लिया। उन्होंने शहर के तीन हायर सेकंडरी स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। उत्कृष्ट स्कूल में कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। कई शिक्षक भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इस अव्यवस्था के लिए श्रीमती शाह ने प्रायार्य को फटकारा।

दोपहर एक बजे श्रीमती शाह जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचीं। कक्षा बारहवीं के गणित सेक्शन में 40 में से चार विद्यार्थी मौजूद थे। छात्रों ने यूनिफार्म भी नहीं पहनी थी। श्रीमती शाह ने विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल में रंगबिरंगे कपड़े नहीं चलेंगे। इस पर प्राचार्य एनएन व्यास से जवाब मांगा। दोपहर डेढ़ बजे शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राएं परिसर में घूमती मिलीं। पारायण चौक के शासकीय गंज हायर सेकंडरी स्कूल में स्कूल के शिक्षकों का अटेंडेंस रजिस्टर चैक किया। जगह की कमी की वजह से गैलरी में लग रहीं कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों की समस्याएं जानीं।

राजगढ़| उत्कृष्टविद्यालय के निरीक्षण के करते डिप्टी कलेक्टर।