- Hindi News
- उपसंचालक को जिला अस्पताल में ठीक इंतजाम मिले और ही सफाई
उपसंचालक को जिला अस्पताल में ठीक इंतजाम मिले और ही सफाई
सोमवारको स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एलबी अस्थाना ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्वाइन फ्लू के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था और परिसर में साफ-सफाई नहीं मिली। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार को फिर निरीक्षण होगा और इस दौरान कार्रवाई होगी।
सोमवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे श्री अस्थाना ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। जहां स्वाइन फ्लू के कांउटर पर डाॅक्टर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह स्वाइन फ्लू के वार्ड का निरीक्षण करने के बाद दवाइयों का जायजा लिया। यहां भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलने डिप्टी डायरेक्टर ने नाराजगी जताई। इसके बाद वे मेटरनिटी वार्ड और एसएनसीयू का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद श्री अस्थाना में सीएमएचओ कार्यालय में डाॅक्टरों की एक बैठक ली। इस मौके पर सीएमएचओ जीडी मघनानी, सीएस एनके सक्सेना, एके मल्ल सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।
अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए डिप्टी डायरेक्टर श्री अस्थाना।