कुशलपुरा डेम से नहीं मिल रहा पानी
कार्यालय संवाददाता| ब्यावरा
करोड़ोंलागत की जल आवर्धन योजना पूरी होने के एक साल बाद भी राजगढ़ रोड सहित इंदिरा नगर के सैकड़ों लोगों को कुशलपुरा डेम का पानी नहीं मिल रहा। जलापूर्ति के लिए लोग दूर की टंकी से पानी ढोने को मजबूर हैं।
शहरी क्षेत्र के राजगढ़ रोड इंदिरा नगर के सैकड़ों लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। नगर पालिका ने उक्त इलाकों में कुशलपुरा डेम का पानी मुहैया कराने के लिए पिछले वर्ष पाइप लाइन बिछवाई थी, लेकिन इस क्षेत्र के एक हिस्से में अब तक पूरा काम नहीं हो पाया है। इस अधूरे काम की वजह से सैकड़ों लोग पानी के लिए परेशान हैं।
क्षेत्र के लोग इस टंकी से पानी भरने को मजबूर रहते हैं।
समस्या