पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद के लिए रात 10 बजे तक लाइन में खड़े रहकर इंतजार

खाद के लिए रात 10 बजे तक लाइन में खड़े रहकर इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरिया की कालाबाजारी रोकने दल गठित

राजगढ़|जिलेमेंयूरिया की उपलब्धता और व्यवस्थित वितरण के संबंध में कलेक्टर आनंदकुमार शर्मा ने दल बनाकर अधिकारियों को तैनात किया है। उन्होंने रैक प्वाइंट पचोर ब्यावरा सहित नरसिंहगढ़, सारंगपुर, ब्यावरा, जीरापुर, राजगढ़ और खिलचीपुर के निजी विक्रेता के फर्मों में अधिकारियों का दल बनाकर तैनात किया है। यह दल जिले में रैक पाइंट से लेकर यूरिया वितरण केंद्रों में भंडारण किसानों को निर्धारित दर में वितरण कराने, कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करेगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने नियुक्त दलों को विक्रय केंद्रों में अपने सामने किसानों को नियमानुसार खाद वितरण कराने को कहा है। साथ ही थोक विक्रेता द्वारा फुटकर विक्रय केंद्रों को खाद पहुंचाने उन केंद्रों पर निगरानी रखने के साथ व्यवस्थित तरीके खाद का वितरण कराने के निर्देश दिए हैं

राजगढ़|जिलेभर मेंयूरिया खाद का संकट किसानों को परेशान किए हुए हैं। सोमवार रात 10 बजे तक ठंड में किसान खेती-बाड़ी का काम छोड़कर खाद के लिए कतार में लग रहे हैं। हालात यह हैं कि किसानों को सुबह से देर रात तक इंतजार करने के बाद भी निराशा हाथ लग रही है।

सोमवार को यूरिया लेने आए मानसिंह तोमर, किशनलाल, धीरप आदि ने बताया कि वह सोमवार सुबह शहर में यूरिया लेने आए थे लेकिन दिनभर जाम और विवाद के चलते यूरिया नहीं मिल पाया। देर शाम यूरिया का ट्रक वेयरहाउस में पहुंचा तो रात दस बजे तक उसका वितरण किया गया। इसके बाद भी उन्हें यूरिया खाद की एक-एक बोरी भी नहीं मिल पाई।

किसानों ने कहा कि इस समय फसलों में पानी और यूरिया दोनों की जरूरत है। लेकिन वह यूरिया के लिए कतार में खड़े रहते हैं तो फसलों में पानी नहीं दे पाते हैं। क्योंकि बिजली का समय निर्धारित नहीं है। हालांकि कृषि उपसंचालक जेएस पंद्राम अगले दो दिन में फुटकर विक्रेताओं तक भर पूर यूरिया पहुंचने की बात कह रहे हैं।