पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाद: टीआई नहीं मिले तो पति ने पी ली जहरीली दवा

विवाद: टीआई नहीं मिले तो पति ने पी ली जहरीली दवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटनाकी जानकारी लगने पर मजिस्ट्रियल बयान के लिए नायब तहसीलदार पुरोहित और टीआई आरपी चावरिया युवक के पास पहुंचे। मगर उसने बयान देने से मना कर दिया। वहीं युवक की प|ी भी इस बारे में कुछ नहीं बता सकी।

^जब दंपती शिकायत करने थाने पहुंचे थे। तब शहर में गुम एक बच्ची की तलाश में गया था। बाद में युवक बिना किसी को बताए वापस गया और जहर पी लिया। उसे भोपाल रेफर किया गया है। युवक ने बयान देने में सहयोग नहीं किया। प|ी ने भी घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। जांच अभी जारी है। -आरकेचावरिया, टीआईथाना कोतवाली राजगढ़

राजगढ़। गंभीर हालत के दौरान ब्यान लेती पुलिस।

कार्यालय संवाददाता|राजगढ़

जिलाअस्पताल परिसर में रहने वाले दंपती अपने आपसी विवाद की सूचना देने मंगलवार सुबह कोतवाली थाने पहुंचे। टीआई के नहीं मिलने पर वापस लौटे पति ने घर जाकर जहर पी लिया। सूचना के बाद पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर स्थिति की वजह से भोपाल रेफर कर दिया है।

अस्पताल परिसर में रहने वाली नर्स स्वाति (24) और उसके पति अनिलकुमार सफारी (26) में मनमुटाव चल रहा है। स्वाति के मुताबिक अनिल सोमवार रात को शराब पीकर घर आया था। इसके बाद प्रोपर्टी की बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। सुबह दोनों अपनी शिकायत लेकर कोतवाली थाना गए थे। वहां टीआई के नहीं मिलने पर अनिल वापस गया और अस्पताल परिसर स्थित घर में जहरीली दवा पी ली। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।