पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा किमी जाना हो या एक 25 रुपए तो लगेंगे ही

आधा किमी जाना हो या एक 25 रुपए तो लगेंगे ही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़। ऑटो चालकों की मनमानी से उठाना पड़ रहा सवारियों को नुकसान।

^इस बारे में शिकायत तो नहीं मिली है। ऑटो चालक यदि सवारियों से ज्यादा पैसे वसूलते या अपमानित करते हैं तो उनके खिलाफ शिकायत की जाना चाहिए। वहीं नपा के साथ मिलकर किराया तय करने का प्रयास भी करेंगे। -आरकेचावरिया, टीआईथाना कोतवाली राजगढ़

तय होना चाहिए किराया

नागरिकसुशीला मेवाड़े और जितेंद्र नागर के अनुसार ट्रैफिक अमला नगर पालिका को ऑटो चालकों की अलग-अलग जगह जाने की दरें तय करना चाहिए। साथ ही इन दरों से ज्यादा वसूले जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी होना चाहिए ताकि सवारियों के साथ ठगी हो।

अपमानितभी करते हैं

बुजुर्गजुगल किशोर सक्सेना और शिवसिंह ठाकुर के अनुसार मोलभाव करने पर या ज्यादा किराया मांगने की शिकायत पर ऑटो चालक सवारियों से बदतमीजी पर उतर आते हैं।

कार्यालय संवाददाता|राजगढ़

शहरमें ऑटो चालकों द्वारा सवारियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। इसकी वजह से जहां लोगों की जेब हल्की होती है। वहीं मोल भाव करने पर ऑटोचालकोें द्वारा लोगों को अपमानित भी किया जा रहा है। इस मामले में जानकारी के बावजूद पुलिस यातायात अमला कार्रवाई नहीं कर रहा।

शहर में दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को एक से आधा किमी जाने के लिए भी ऑटो चालकों को मनमाना किराया देना पड़ रहा है। नागरिक संदीप राठौर के अनुसार ऑटो चालक आधा किमी तक आने जाने का 20 से 25 रुपए वसूल लेते हैं। जबकि दूसरी जगहों पर 10 रुपए में भी काम चल जाता है। वहीं रात के समय बस स्टैंड से आसपास के इलाके में जाने के लिए कम से कम 30 से 40 रुपए तक चुकाना पड़ते हैं। गृहिणी सीमा शर्मा और निकिता सेन ने बताया कि ज्यादा रुपए बताने पर अगर किसी दूसरे ऑटो चालक से बात की जाए तो पहले वाला इशारा करके मना कर देता है। ऐसे में दूसरा ऑटो चालक भी पहले द्वारा बताए किराए से कम पैसे नहीं लेता।