सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक घायल
ब्यावरा|सोमवार शामदेहात थाना पुलिस का प्रधान आरक्षक सड़क हादसे में घायल हो गया। हयात खान बाइक से आरोपी की जानकारी के लिए कटारिया खेड़ी गांव जा रहे थे। इस बीच राजगढ़ रोड पर सामने आई एक गाय को बचाने के प्रयास में प्रधान आरक्षक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।