पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के नौ केंद्रों पर होगी व्यापमं पर्यवेक्षक परीक्षा

शहर के नौ केंद्रों पर होगी व्यापमं पर्यवेक्षक परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरा|महिला बालविकास विभाग की पर्यवेक्षक की व्यापमं परीक्षा 14 दिसंबर को शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी। इन नौ केंद्रों पर चार हजार 800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट विद्यालय, एबी रोड कन्या स्कूल, राजगढ़ रोड मिडिल स्कूल, आरके एकेडमी, मानस हायर सेकंडरी, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, ज्योति कान्वेंट, आरके कान्वेंट, विवेकानंद विद्या विहार स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया है। शिक्षा विभाग के प्रभारी बीईओ डीसी शर्मा ने बताया कि उक्त केंद्रों पर सुबह नौ से दोपहर बारह बजे इसके बाद दोपहर दो से शाम 5.15 तक दो शिफ्टों में परीक्षा ली जाएगी।