- Hindi News
- बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहीं ट्रॉलियां
बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहीं ट्रॉलियां
ब्यावरा|शहर केसाथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन की ट्रैक्टर ट्रॉलियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है, लेकिन विभाग बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे सिर्फ विभाग को राजस्व हानि हो रही है बल्कि अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे ये वाहन ट्रैफिक के लिए भी समस्या बन रहे हैं।
कागजोंमें गिने चुने रजिस्ट्रेशन : परिवहनविभाग के दफ्तर में ब्यावरा ब्लॉक में गिनी चुनी ट्रॉलियों के रजिस्ट्रेशन कागजों में दर्ज हैं। इसके विपरीत शहर की मेन एबी रोड, राजगढ़ सहित आसपास गांवों की सड़कों पर दिन रात सैकड़ों ट्रॉलियां दौड़ रही हैं। वाहन मालिक इनका रजिस्ट्रेशन कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
^सड़कोंपर बगैर रजिस्ट्रेशन के दौड़ रही ट्रॉलियां और अन्य वाहनों के खिलाफ जल्द मुहिम शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। -बीकेमिश्रा, जिलापरिवहन अधिकारी