चालीसवें पर रात भर निकलते रहे ताजिए
ब्यावरा|हजरत इमामहुसैन की शहादत के चालीसवें पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रविवार सुबह ताजिए निकाले। जामा मस्जिद के सदर मुशीर अहमद ने बताया कि शहादत के चालीसवें पर धर्मावलंबियों ने आकर्षक पांच ताजिए बनाए थे। यह हुसैनी चौक, माता मंड क्षेत्र से होकर सुठालिया रोड पहुंचे। इस बीच अखाड़ा कलाकारों ने भी हैरत अंगेज करतब दिखाकर हजारों लोगों को रोमांचित किया। इसके बाद सभी ताजिए राजगढ़ की ओर रवाना हुए, जहां नेवज नदी में इनका विसर्जन किया गया।
ब्यावरा। प्रमुख मार्गों से निकाले गए ताजिए।भास्कर
कार्यालय संवाददाता|राजगढ़
हजरतइमाम हुसैन साहब की शहादत की याद में शहर में शनिवार रात मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान मौमिनों ने इबादत कर तबर्रुफ भी बांटा। जगह-जगह मिलाद और मजलिशों का आयोजन भी हुआ। इसके बाद रविवार सुबह करबला पर ले जाकर ताजियों को ठंडा किया गया। शहर में हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत के चालीसवें पर शनिवार रात को अलग-अलग जगहों पर बनाए ताजियों ने शहर में गश्त की। गश्त के साथ मातमी धुनों पर हुसैन साहब की इबादत की गई। इस दौरान लोगों ने ताजियों पर तबर्रुफ के साथ लोभान अगर लगाईं। रात में शहर गश्त के बाद ताजियों का मातमी जुलूस रविवार सुबह पुरा स्थित करवला मैदान पर ले जाया गया। जहां मर्सिया पढ़े गए।