- Hindi News
- खीरा ककड़ी बेचने वालों ने हाईवे पर किया चक्काजाम
खीरा ककड़ी बेचने वालों ने हाईवे पर किया चक्काजाम
ब्यावरा|कई गांवोंके खीरा ककड़ी बेचने वालों ने गुरुवार सुबह ग्यारह बजे जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। एक घंटे तक कई वाहन फंसे रहे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस से जाम खुलवाया। इसके बाद ही हाईवे पर आवागमन सुचारू हुआ।
जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के राजगढ़ रोड पर आसपास के गांव के कई ग्रामीणों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर यातायात बंद करने के लिए रेलवे ब्रिज के पास कांटों के झाड़ लगा दिए ताकि वाहन निकल नहीं पाए। इसके कुछ समय बाद ही हाईवे के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।
हमकहां चलाए रोजी रोटी : प्रदर्शनकर रहे ग्रामीण हरिलाल, भगत सिंह, नाथूलाल तंवर सहित अन्य खीरा ककड़ी विक्रेताओं ने बताया कि कुछ दिनों के सीजन में ही खीरा ककड़ी बिकती है। सभी ग्रामीण राजगढ़ बायपास चौराहा पर दुकानें लगा रहे थे। पुलिस ने इन दुकानदारों को हटा दिया। खीरा ककड़ी विक्रेताओं के पास अब रोजी रोटी चलाने के लिए दूसरा स्थान नहीं हैं।
एकघंटे फंसे रहे वाहन : हाईवेपर चक्काजाम में एक घंटे तक कई वाहन फंसे रहे। इनमें कई सवारी वाहनों के अलावा सरकारी वाहनों सहित स्कूली वाहन भी शामिल थे। देहात थाना प्रभारी मुकेश गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद तहसीलदार एसडी धाकड़, सीएमओ इकरार अहमद भी पहुंच गए। इन्होंने मशक्कत के बाद चक्का जाम हटवाया।
यात्रियोंवाहन चालकों का क्या दोष : जाममें फंसे राजगढ़ जा रहे आदित्य ने बताया कि आए दिन लोग हाईवे जाम करते हैं। इससे सैकड़ों लोग परेशान होते हैं। जबकि जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों का इसमें कोई दोष रहता है। प्रशासन को जाम पर कार्रवाई शुरू करना चाहिए।