पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिथियों की महापंचायत सात अक्टूबर को

अतिथियों की महापंचायत सात अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़| अतिथिशिक्षकों की महापंचायत 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भोपाल के शाहजहांनी पार्क में आयोजित की जाएगी। मप्र अतिथि शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शास्त्री ने बताया कि महापंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक जोशी और शिक्षा मंत्री पारस जैन खास तौर से मौजूद होंगे। पंचायत में लगातार 3 साल या इससे ज्यादा समय से पढ़ा रहे अतिथियों को पात्रता परीक्षा में अनुभव को बीएड, डीएड के बराबर मान्यता, अनुभव के आधार पर बोनस अंक और आयु में छूट की घोषणा की जाएगी। उन्होंने सभी अतिथि शिक्षकों से ज्यादा तादाद में महा पंचायत में शामिल होने का अनुरोध किया है।

स्वदेशीकेंद्र संचालकों की बैठक

बोड़ा|स्वदेशीकेंद्र संचालकों की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को अंधरिया बगीची माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में देश में हो रही विदेशी और मल्टीनेशनल कंपनियों की लूटपाट पर चिंता जाहिर की और इसे रोकने की योजना बनाई गई। बैठक में ग्वालियर जोन के एएसएम प्रशांत मिश्र, टीएसआई श्री भदौरिया, राजगढ़ के जिला स्वदेशी प्रचारक दिनेश राठौर, डिस्ट्रीब्यूटर मुकेश पाटीदार और जिले के सभी स्वदेशी केंद्रों के संचालक शामिल हुए। साथ ही सभी केंद्रों के प्रमाण पत्र बांटे गए।